Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : वेलफेयर ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : वेलफेयर ग्राउंड मुसाबनी में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभिन्न विद्यालयों के बालक व बालिका संवर्ग के अंडर 14 व अंडर 17 की फुटबॉल टीमों ने इसमें भाग लिया. प्रतियोगिता का आरंभ राष्ट्रगान से किया गया. प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष, प्रमुख पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उत्साहवर्धन किया. अतिथियों ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मुसाबनी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे ने संबोधन में कहा कि शिक्षा न सिर्फ ज्ञानात्मक विकास करता है बल्कि शारीरिक, मानसिक, नैतिक और सर्वांगीण विकास भी करता है. सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक विशाल मंच तैयार किया है, जिसके माध्यम से बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने की जरूरत है. खेल में हार-जीत लगी रहती है, सतत प्रयास से ही टम एक दिन अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-beneficiaries-of-gamharia-did-not-get-government-ration-for-4-months/">आदित्यपुर

: गम्हरिया के लाभुकों को 4 महीने से नहीं मिला सरकारी राशन

विजेता टीम को मिलेगा जिला स्तरीय टूर्नामेंट खेलने का मौका

प्रतियोगिता को सफल बनाने में मो. सुलैमान, बासेल मार्डी, राजकुमार रौशन, सुजीत कुमार कर्ण, विवेकानन्द दास, डोमन बेसरा, नारायण माझी, तनुश्री पाल, राधा रानी महतो, निलिमा मंडल, सोनाली पात्र, मो शमीम, मैच रेफरी श्रीचांद की टीम ने अहम् भूमिका निभाई. विजेता टीम जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी. प्रतियोगिता में 14 व 17 वर्ष के बालक वर्ग में  और बालिकाओं की 17 वर्ष के आयुवर्ग में प्रखंड स्तरीय स्कूल की टीमें शामिल हुई. जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनाशोल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुईलीसुता और प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की टीम विजेता बनी. मध्य विद्यालय टेटाबादिया, उउवि बेनाशोल और उउवि चापड़ी की टीमें उप विजेता रही. विजेता व उपविजेता टीमों को कप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही