Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : भादूडीह पत्थर खदान में मिला अधेड़ की शव, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Chandil : चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह स्थित पत्थर खदान से गुरुवार को चांडिल पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. अधेड़ व्यक्ति की मौत दो-तीन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पत्थर खदान के पास पानी में एक शव को देखा. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने चांडिल पुलिस को दी. मौके पर खबर मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी शंभू शरण दास दल-बल के साथ भादूडीह गांव पहुंचे. मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शंभु शरण दास ने बताया कि शव को देखने से दो- तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. शव के पास ही मृतक का चप्पल भी बरामद हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों से भी शव के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर पाया है. प्रथम दृष्टया खदान में गिरकर मौत का मामला लगता है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही