Search

Chandil : सर्च ऑपरेशन में लापता विमान के प्रशिक्षक व प्रशिक्षु पायलट का शव मिला

  • अब लापता विमान को खोजेगी भारतीय नौसेना, एनडीआरएफ की टीम लौटेगी
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम में डूबे अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेनी विमान के प्रशिक्षक व प्रशिक्षु पायलट का शव गुरुवार को चांडिल डैम से बरामद किया गया. सुबह प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता का शव किस्टोपुर के सामने से बरामद किया गया था. वहीं प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आनंद का शव चांडिल डैम के किनारे स्थित पियालडीह के निकट बरामद किया गया. प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता आदित्यपुर के रहने वाले थे, जबकि प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आनंद मीठापुर, पटना, बिहार के रहने वाले थे. आनंद आठ सालों से प्रशिक्षण देने का काम कर रहे थे. दोनों अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के विमान से प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरे थे. उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही विमान का संबंध कंट्रोल रूम से कट गया था. इसके बाद पटमदा, दलमा समेत कई स्थानों पर लापता विमान की खोज की जाने लगी थी. लापता होने के बाद से ही विमान की खोज में मंगलवार से ही एविएशन की टीम के साथ-साथ जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के अलावा वन विभाग के कर्मी भी जुटे रहे. वहीं मंगलवार की रात यह जानकारी मिली कि विमान चांडिल डैम में गिरा है. कुछ प्रत्यदर्शियों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी. इसके बाद बुधवार सुबह से विमान की खोज की जाने लगी थी. चांडिल डैम में तैरते मिले दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjym-took-out-a-torch-procession-for-the-success-of-yuva-akrosh-rally/">Adityapur

: “युवा आक्रोश रैली” की सफलता के लिए भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

समिति के सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chandil-Pilot-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पायलटों के शवों को खोजने में चांडिल स्वर्णरेखा बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड और चांडिल डैम विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है. दोनों ही समिति के सदस्य इंडियन नेवी, एनडीआरएफ की टीम के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया. गुरुवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान पहले लापता विमान के प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता का शव बरामद हुआ. वहीं दोपहर में प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आनंद का शव बरामद हुआ. विदित हो कि चांडिल के पियालडीह निवासी प्रत्यक्षदर्शी तपन मांझी और रुसु मांझी ने अलग-अलग स्थान पर स्नान करने के दौरान डैम के ऊपर विमान को उड़ते देखा था. दोनों ने बताया कि डैम के पानी में विमान नीचे उतरा. इसके बाद विमान दोबारा ऊपर उठा और इसके बाद सीधे डैम के पानी में गिर गया. चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांडिल के सचिव श्यामल मार्डी ने बताया कि डैम के निकट डीमुडीह के रहने वाले लखन हेम्ब्रम समेत कुछ महिलाओं ने भी विमान को गिरते हुए देखने की बात कही है. वहीं आंडा गांव के लोगों ने भी विमान को गिरते देखने की बात कही थी. इसके बाद से ही चांडिल डैम में लापता विमान और पायलटों की तलाशी अभियान शुरू की गयी थी. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-new-transformer-installed-in-susanigadiya-village-due-to-efforts-of-bjp-leader/">Ghatshila

: सुसनीगाड़िया गांव में भाजपा नेत्री के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

रोते बिलखते रहे परिजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chandil-Pilot-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गुरुवार की सुबह एनडीआरएफ और स्थानीय तैराकों की टीम को लौटते देखकर प्रशिक्षु पायलट की मां शुभ्रा देवी चांडिल की एसडीओ शुभ्रा रानी से बेटे की जानकारी लेने लगीं. एसडीएम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. बेटे के वियोग में एसडीएम से लिपट कर चित्कार मारते हुए रोने लगी. इस दौरान समूचा डैम परिसर का माहौल गमगीन हो गया. जैसे ही लाश को बाहर निकाला गया मृत पायलट के परिजन एंबुलेंस के पास पहुंचे और लाश को देखने की जिद करने लगे. मृत पायलट की मां एंबुलेंस में चढ़ गई और लाश के साथ ही रहने की जिद करने लगी. काफी मुश्किल से उन्हें एंबुलेंस से नीचे उतारा गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आनंद के पिता व अन्य परिजन भी चांडिल डैम में मौजूद थे. मृत पायलट जीत शत्रु आनंद के पिता राम बालक प्रसाद रेलवे के सेवानिवृत्त सिक्योरिटी असिस्टेंट कमिश्नर हैं. पायलट का शव डैम से बाहर निकाले जाने के दौरान वहां मौजूद सभी परिजनों की आंखें नम थीं. संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों ही शव पानी के लहर से डैम के किनारे तक पहुंचे होंगे. डैम के अंदर सर्च ऑपरेशन में शामिल लोग पायलट के यूनिफॉर्म पर लगे नेम टैग में लिखे नाम के आधार पर शव की पहचान की. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-chief-minister-will-come-to-rapcha-football-ground-of-gamharia-on-28th/">Adityapur

: गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में 28 को आएंगे मुख्यमंत्री

अब भारतीय नौसेना संभालेगी मोर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chandil-Pilot-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद चांडिल डैम में गिरे विमान की खोज अब भारतीय नौसेना करेगी. इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही अभियान चलाया जाएगा. इसकी जानकारी चांडिल की अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम लौट जाएगी. डैम में विमान गिरने की सूचना मिलने के बाद बुधवार को एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जबकि गुरुवार को भारतीय नौसेना की टीम चांडिल डैम पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू की. बुधवार की सुबह रांची से 16 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम पहुंची और डैम के अंदर लापता विमान और पायलटों की तलाश शुरू की. पहले दिन टीम को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली. वहीं गुरुवार की सुबह एक पायलट का शव बरामद हुआ. इसके बाद नेवी की 15 सदस्यीय टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ गुरुवार को दिन के 11 बजे चांडिल डैम पहुंची. एनडीआरएफ की टीम से आवश्यक जानकारी लेने के बाद नेवी और एनडीआरएफ की टीम ने विमान और लापता प्रशिक्षक पायलट की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अब शुक्रवार को लापता विमान की खोज इंडियन नेवी की टीम करेगी. इंडियन नेवी के सहयोग के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र भेजकर आग्रह किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//