Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: हत्या करने के बाद शव को खटिया में बांधकर स्वर्णरेखा नदी में बहाया, जांच जारी

Advertisement
Advertisement
Chandil : तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा पंचायत अंतर्गत बंदाबीर गांव के सुवर्णरेखा नदी (चांडिल डैम) से सोमवार को तिरुलडीह पुलिस ने खटिया के सहारे बंधा हुआ शव निकाला. शव करीब 50 वर्षीय अधेड़ का है, देखने से प्रतीत होता है कि उसकी पहले हत्या की गई है और शव को छुपाने की नीयत से खटिया में रस्सी के सहारे बांधकर स्वर्णरेखा नदी के बीच में जाकर फेंक दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नहाने के दौरान ग्रामीणों ने खटिया के ऊपर एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया. नदी के अंदर शव होने की सूचना पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है. इस संबंध में पूछे जाने पर तिरुलडीह थाना प्रभारी राकेश मुंडा ने बताया कि चांडिल डैम की ओर से एक व्यक्ति का शव खटिया पर तैरता हुआ बंदाबीर के पास आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टता हत्या का मामला लग रहा है. उन्होंने कहा कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही