Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तस्करी के लिए पशु ले जा रही बोलेरो कपाली में अनियंत्रित होकर पलटी

Advertisement
Advertisement
Chandil : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में तमाम सख्तियों के बाद भी पशु तस्कर किसी न किसी तरीके से पशुओं की तस्करी करने में लगे हुए हैं. गुरुवार को कपाली ओपी क्षेत्र के झोपड़ी बस्ती बजरंगबली मंदिर के पास बोलेरो पलट जाने से पशु तस्करी का खुलासा हुआ. बोलेरो में चार पशु को तस्करी के लिए तस्कर ले जा रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई. [caption id="attachment_317870" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Kapali-Animal-Bolero-1-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> बोलेरे में से निकाले गए तीन पशु.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-separate-cases-registered-against-those-who-rioted-at-biryani-shop/">जमशेदपुर

: बिरयानी दुकान पर हुड़दंग करने वालों पर दो अलग-अलग मामले दर्ज
वहीं बोलेरो के अंदर दबकर एक पशु की ही मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद बाकी तीन पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस बीच मौका मिलते ही बोलेरो का चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी. स्थानीय लोगों ने पास ही तीनों पशुओं को बांध कर रखा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही