Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ थाना के नागासेरेंग में एनएच 33 पर ट्रेलर से टकराया बोलेरो

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासेरेंग में शुक्रवार को सड़क पार करने के दौरान दो वाहन आपस में टकरा गए. दरअसल रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर चालक अपनी वाहन को नागासेरेंग के पास सड़क की दूसरी ओर पार करा रहा था. इसी क्रम में पीछे से तेज गति से जा रहे बोलेरो ट्रेलर से आगे निकलने के दौरान वाहन से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरों का आधा हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया. इस दुर्घटना में बोलेरो सवार चालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाद बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-registration-begins-for-the-problem-identification-challenge-competition/">जमशेदपुर

: प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन चैलेंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ

बोरा में भरकर सामान ले जा रहा था बोलेरो

[caption id="attachment_677543" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chandil-Accident.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोलेरो के अंदर बोरे में रखा सामान.[/caption] प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था. दुर्घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल ईचागढ़ थाना को दी. सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटाने का काम प्रारंभ किया. वहीं लोगों ने बताया कि बोलेरो के अंदर बोरा में पोस्ता रखा था. पोस्ता ले जाने के क्रम में हुई दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. इस संबंध में ईचागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि बोरा में रखे सामान की पुष्टी जांच के बाद की जाएगी. फिलहाल वे सड़क पर आवागमन शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही