Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हाइवे से लूटी गई बोलेरो जमशेदपुर से बरामद, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना की पुलिस की सक्रियता से बदमाशों द्वारा लूटा गया बोलेरो 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चांडिल थाना अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चिलगु आमड़ा कटिंग के समीप गुरुवार की देर रात कार सवार बदमाशों ने बोलेरो लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. घटना के संबंध में बोलेरो मालिक मोहित प्रसाद ने बताया कि वे संजय प्रसाद के साथ रांची से जमशेदपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में वे गुरुवार को देर रात आमड़ा कटिंग के पास एक होटल में खाना खाने रूके थे. इसी बीच एक बाइक व एक कार पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाश आए और बोलेरो के स्टेयरिंग वाले गेट का शीशा हेलमेट से तोड़कर बोलेरो ले उड़े. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-teacher-vimal-kishore-boypai-was-given-a-grand-welcome-by-the-school-management-and-parents/">चाईबासा

: शिक्षक विमल किशोर बोयपाई का विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने किया भव्य स्वागत

पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया जांच अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की धड़पकड़ को लेकर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को सीलकर सघन जांच अभियान शुरू किया. शुक्रवार को दिनभर बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम ने सरायकेला-खरसावां जिले के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इसी दौरान जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर क्षेत्र के शुक्रवार की शाम लूटा गया बोलेरो को पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस को लूट स्थल पर शीशे के टुकड़े गिरे मिले थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nandlal-rungta-became-the-chief-patron-of-the-newly-formed-committee-of-pillai-hall-durga-puja/">चाईबासा

: पिल्लई हॉल दुर्गा पूजा की नवगठित कमेटी के मुख्य संरक्षक बने नंदलाल रूंगटा

बार-बार बयान बदलता रहा वाहन मालिक

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि लूटे गए बोलेरो के मालिक मोहित प्रसाद घटना के संबंध में बार-बार बयान बदलते रहे. पहले यह बताया जा रहा था कि लूटेरों ने तीन चक्र फायरिंग कर वाहन को लूट लिया. वाहन के साथ लूटेरों ने 20 लाख रुपये नकद भी लूट लिए. इसके बाद बताया कि बोलेरो में उसका पर्स रह गया था, जिसमें कुछ रुपये भी थे. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले मोहित प्रसाद स्टोलमेंट में बोलेरो खरीदा था. बोलरो को भाड़े पर स्वयं ही चलाता है. बोलेरो को बरामद करने के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही