Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी ने बच्चों को टेलिस्कोप से दिखाई अंतरिक्ष की गतिविधि

Chandil (Dilip Kumar) : ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी की जिला इकाई की ओर से रविवार को चौका में विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक परिचर्चा और स्काई वाचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ कन्हाई बारिक और डॉ संजेश तिवारी उपस्थित थे. दोनों अतिथियों ने कहा कि समाज में जिस तरह से लोगों के बीच अंधविश्वास व कुरीति फैल रही है और इससे लोगों का जो शोषण हो रहा है, इससे मुक्ति का एकमात्र रास्ता वैज्ञानिक चिंतन पद्धति है. विज्ञान हमें सोचने, समझने व निरीक्षण-परीक्षण कर सही निष्कर्ष को पहुंचने में सटीक मदद करता है. कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-deputy-chief-honored-the-couple-who-gave-birth-to-a-daughter-by-giving-them-a-mango-plant/">चाकुलिया

: बेटी को जन्म देने वाले दंपती को उप प्रमुख ने आम का पौधा देकर किया सम्मानित

 ग्रहों के बारे में दी गई विस्तार से जानकारी

स्काई वाचिंग कार्यक्रम उपस्थित विद्यार्थियों को टेलिस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष की गतिविधियों से रूरू कराया गया. शाम ढलने के बाद बच्चों को चंद्रमा, बृहस्पति और शुक्र ग्रहों को दिखाया गया. इसके साथ ग्रहों के संरचना और उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. इसके साथ ही चौका में साइंस क्लब का गठन किया गया. गैलीलियो साइंस क्लब चौका के गठन के साथ ही मनोज कुमार महतो को क्लब का अध्यक्ष, गुणाधर प्रमाणिक व प्रवीण दास को उपाध्यक्ष और चेतन महतो को सचिव बनाया गया. कार्यक्रम में बिरेन महतो, अनादि कुमार, गोवर्धन बेसरा, रूपचंद महतो, सोनी उरांव, पार्वती महतो, चांदना महतो समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही