Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर आजसू पार्टी ने बाईपास रोड के मरम्मत की मांगी अनुमति

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के खराब बाईपास रोड़ के कारण आए दिन जाम लग रही हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. रोड़ के मरम्मत की मांग के बावजूद किसी तरह की पहल नहीं होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क मरम्मत के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है. ज्ञापन में हरेलाल महतो ने कहा है कि चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक राष्ट्रीय राजमार्ग 32 दयनीय हालत में है. विशेष रूप से चांडिल गोलचक्कर से बाईपास रोड़, पितकी से जाहिरा मोड़ और जामडीह में सड़क बदहाल हैं. खराब सड़क के कारण चांडिल बाजार और पितकी में हमेशा जाम लगा रहता है, इससे चांडिल बाजार के दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो चुका है. दुकानदारों और व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही हैं. अस्पताल जाने वाले मरीजों व आम जनता को रोज जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-accused-arrested-in-fraud-case-sent-to-jail/">चांडिल

: धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही