Search

चांडिल : सड़क पर दुकान का सामान व वाहन लगाने वालों के खिलाफ चला अभियान

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना की पुलिस ने शनिवार को बाजार क्षेत्र को सड़क जाम से मुक्त कराने और आवागमन व्यवस्था सुचारू रखने के लिये विशेष अभियान चलाया. सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों एवं वाहन पार्किंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जुर्माना वसूला. पुलिस ने 35 से अधिक दुकानदार व वाहन मालिकों से करीब 12 सौ रुपये जुर्माना की वसूली की. पुलिस एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई के दौरान जुर्माना वसूलने के बाद लोगों को चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया. चांडिल बाजार मेन रोड और डैम रोड में पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-grade-revision-in-golmuri-tinplate-workers-union-meeting/">जमशेदपुर

: गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर हुई चर्चा

सड़क से सटा कर रखते हैं सामान

चांडिल मेन रोड और डैम रोड में खरीदारों को आकर्षित करने और दूर तक दुकान का सामान दिखाई दे, इसके लिए दुकानदार अपनी दुकान के बाहर तक सामान सजाकर रखते है. खरीदार भी अपने-अपने वाहन सड़क पर ही खड़ी कर दुकान से सामान खरीदते है. इस कारण सड़क जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने सभी दुकानदारों के अलावा खरीदारों से अपील की कि दुकान का सामान और वाहन सड़क पर ना रखे. सड़क जाम की समस्या से चांडिलवासियों को मुक्ति मिले, इसके लिये सभी के सार्थक सहयोग की जरूरत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//