Search

 
 
 

चांडिल : चौका-कांड्रा सड़क पर कार ने मोपेड को मारी टक्कर, एक घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका-कांड्रा सड़क पर धुनाबुरू पंचायत के नयाटोला काली मंदिर के सामने गुरुवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति चौका थाना क्षेत्र के धुनाबुरू पंचायत के रायडीह गांव के रहने वाले अनिल तंतुबाई है. इसे भी पढ़ें : 30">https://lagatar.in/after-the-age-of-30-there-are-many-changes-in-hormones-keep-away-from-these-things/">30

की उम्र के बाद हार्मोन्स में होने लगते हैं कई तरह के बदलाव, बना लें इन चीजों से दूरी
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लिया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि अनिल तंतुबाई के सिर पर गंभीर चोट लगी है और उसका एक पैर भी टूट गया है. इसे भी पढ़ें : हार्ट">https://lagatar.in/people-below-the-age-of-50-are-in-the-grip-of-heart-attack-know-the-reason/">हार्ट

अटैक की चपेट में आ रहे 50 से कम उम्र वाले लोग, जानिये वजह

बानसा की ओर जा रहे थे अनिल

दुर्घटना में घायल मोपेड सवार अनिल तंतुबाई गुरुवार को अपने घर में सरस्वती पूजा करने के बाद अपने मोपेड से बानसा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नयाडीह के पास चौका-कांड्रा सड़क पर स्थित पुल के निकट कार सवार व्यक्ति ने मोपेड को जोरदार धक्का मारा. कार के धक्के से मोपेड सवार व्यक्ति सौ मीटर दूर जा गिरा. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल अनिल तंतुबाइ ग्रामीण चिकित्सक हैं. जानकारी के अनुसार मोपेड सवार को धक्का मारने वाली कार को पुलिस ने पकड़कर जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही