Search

 
 
 

चांडिल : खड़े डंपर से टकराई कार, एक घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के मुखिया होटल के पास एनएच 33 पर रविवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही एक कार जेएच 01ईसी 2979 का मुखिया होटल के पास आगे का एक टायर फट गया. टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक डंपर से जा टकराई. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-demand-to-give-abua-awas-to-the-sabars-settled-in-the-rugged/">डुमरिया

: बीहड़ में बसे सबरों को ”आबुआ आवास” देने की मांग

पुलिस जांच में जूटी

इस टक्कर में तेज रफ्तार कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सीट बेल्ट लगाए रखने के कारण टक्कर होते ही कार का एयर बैग खुल गया. इससे कार चालक को अधिक चोट नहीं लगी. दुर्घटना के वक्त चौका थाना की पुलिस एनएच 33 पर सामने ही गश्ती कर रही थी. सूचना मिलने पर चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर किनारे लगवाया और चांडिल थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. चांडिल थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/sawan-festival-was-celebrated-with-pomp-in-gandhi-high-school/">कोडरमा

: गांधी उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही