Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, दो गंभीर

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के समीप टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही कार ने दुबराजपुर के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस को मिले कागजात के अनुसार कार संख्या जेएच 01ईयू 1888 रांची जिले के बुंडू नवरात्रि टोली निवासी किशन मिश्रा की है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार से दोनों घायलों को निकालकर बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-kavi-sammelan-on-engineers-day-at-rvs-college/">जमशेदपुर

: आरवीएस कॉलेज में अभियंता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर

कार सवार घायलों की पहचान बुंडू पुराना बाजार टोली निवासी पवन भगत और नवरात्रि टोली निवासी किशन मिश्रा के रूप में हुई है. चांडिल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों का एक-एक हाथ टूट गया है. दोनों को गंभीर चोट भी लगी है. बताया जा रहा है कि दोनों चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु के समीप अपने रिश्तेदार के घर गए थे. वापसी के दौरान दुबराजपुर के पास दुर्घटना के शिकार हो गए. फिलहाल चौका थाना की पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गई और मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही