Dilip Kumar | Chandil (saraekela) : झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र में एनएच 32 पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में कार पर सवार बृहस्पति कुमार व्यक्ति घायल हो गया. उसे इलाज के लिए ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया. घायल व्यक्ति नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि कार पर सवार तीन लोग आदरडीह से पश्चिम बंगाल के बलरामपुर जा रहे थे. इस दौरान झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित झिमड़ी मोड़ के पास दुर्घटना हुई. दुर्घटना में कार सड़क से उतर कर बिजली के पोल से टकरा गई. इससे कार का आगे का हिस्सा नीचे और पीछे का हिस्सा ऊपर उठ गया. दुर्घटना में कार को भारी नुकसान पहुंचा है. कार पर सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है.
चांडिल : अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक घायल
Last Updated: May 24, 2024 12:00 AM (IST)