Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : 700 ग्राम अफीम व 2.49 लाख रुपए के साथ कैरेज कॉलोनी का युवक गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल की पुलिस अफीम की गैर कानूनी खेती और अफीम की तस्करी के खिलाफ एक्शन मोड में है. पुलिस अभियान चलाकर जहां अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर रही है. वहीं अफीम की तस्करी रोकने के लिए भी सजग है. इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को 700 ग्राम अफीम और दो लाख 49 हजार रुपये नकद के साथ पकड़ा है. यह जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार सिंह ने दी. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के पास एनएच 33 पर विशेष जांच में अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अफीम तस्कर जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है. उसका नाम सुजीत कुमार साहू है. पुलिस ने उसके पास से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (जेएच 05 सीयू 2887) और एक मोबाइल फोन जब्त किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-kadmas-youth-found-in-subarnarekha-river-was-missing-since-march-4/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा नदी में मिला कदमा के युवक का शव, 4 मार्च से था लापता

चौका थाना की पुलिस को मिली थी सूचना

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार को सूचना मिली कि तमाड़ की ओर से एक युवक बाइक से अफीम की तस्करी करने जा रहा है. उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के पास एनएच 33 पर जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान रांगामाटी की ओर से बाइक पर आ रहे युवक को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक भागने की कोशिश करने लगा. उसे पुलिस के सशस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया. युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 700 ग्राम अफीम मिला. साथ ही उसके पास से 2.49 लाख नकद के साथ एक मोबाइल भी बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि अफीम का अनुमानित बाजार मूल्य पांच से सात लाख रुपये है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-palki-yatra-on-the-foundation-day-of-sindri-sai-baba-temple/">धनबाद:

सिंदरी साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली पालकी यात्रा

जांच के बाद सभी पर होगी कार्रवाई

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार युवक से मिली जानकारी की जांच की जा रही है. अफीम कहां और किसके पास से ला रहा था. कहां खेती की गई थी. अफीम को किसे अपूर्ति किया जाना था. इसकी जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अफीम को अलग-अलग लोगों के मार्फत पंजाब तक पहुंचाया जाना था. छापामारी दल में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह के अलावा चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार, पुअनि अभिजीत कुमार, सअल रुबलाल मंडल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही