Search

 
 
 

Chandil : सड़क जाम मामले में 23 नामजद व 100 अज्ञात पर मामला दर्ज

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक-तिरुलडीह सड़क पर सोड़ो मोड़ के पास 29 अगस्त की सुबह हुई सड़क दुर्घटना के बाद सड़क जाम करने के आरोप में ईचागढ़ थाना की पुलिस ने 23 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन पर लोगों को भड़काकर रोड जाम करने, शव को सड़क से नहीं उठाने देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर जान मारने की नीयत से पथराव करने का आरोप है. मालूम हो कि 29 अगस्त की सुबह मिलन चौक तिरुलडीह सड़क पर सोड़ो मोड़ के पास एचएलएम इंटरप्राइजेज के बालू लदे हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया था. इस घटना में बाइक पर सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि नौ वर्षीय बहन और उसके पिता घायल हो गए थे. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा समेत अन्य मांगों के समर्थन में सड़क जाम कर दिया था और 12 घंटे बाद भी शव को उठाने नहीं दिया था. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-benefited-from-the-camp-in-mahadev-colony/">Chaibasa

: महादेव कॉलोनी में शिविर में लाभान्वित हुए ग्रामीण

थाना प्रभारी ने दर्ज कराया मामला

ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने इस मामले में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के कुड़माडीह, टोला बिष्टाटांड़ निवासी सपन कुमार महतो, पवन कुमार महतो, तरुण कुमार महतो व मोती लाल महतो, सोड़ो निवासी सर्वेश्वर गोप उर्फ दवाई गोप, पप्पू पांडेय, निवारण गोप, दीपक गोप, बाका गोराई, इंद्र प्रमाणिक, जारगोडीह के फारेन महतो व जागरु महतो, पुरीहेसा निवासी काजल सरकार व मुकेश महतो, हुंडी निवासी साधु महतो, हड़तालडीह निवासी सैयनाथ महतो, जारगोडीह निवासी प्राणेश्वर महतो, सालखान महतो व बहादुर महतो, रघुनाथपुर निवासी लक्ष्मण महतो, चांडिल थाना क्षेत्र के डैम कॉलोनी निवासी गोपेश्वर महतो उर्फ गोपेश महतो व रसुनिया निवासी राकेश रंजन और रांची जिले के राहे थाना क्षेत्र के कापीडीह निवासी देवेंद्र नाथ महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इसके साथ ही करीब 100 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही