Search

 
 
 

चांडिल : सरकारी गाइडलाइन के अनुसार मनाए रामनवमी का त्योहार – एसडीओ

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को रामनवमी को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने की. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी का त्योहार राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाए. त्योहार के दौरान किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें. कहीं से भी किसी प्रकार की सूचना मिलने पर उसकी खबर निकटतम पुलिस को दें. मौके पर उपस्थित अखाड़ा समिति और गणमान्यों ने सरकार के गाइड लाइन के अनुसार पर्व मनाने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-preparations-for-hindu-new-year-begin-a-grand-procession-will-be-taken-out-from-narsingh-ashram/">मनोहरपुर

: हिंदू नववर्ष की तैयारी शुरू, नरसिंह आश्रम से निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में अनुमंडल के सभी लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी अखाड़े के सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित थे. मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, समाजसेवी सुरेश खैतान, आकाश महतो, विमलेश मंडल, रजिया सुल्ताना समेत शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही