Search

 
 
 

Chandil : अनुमंडल मुख्यालय में केक काटकर मनाया अनुमंडल का स्थापना दिवस

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के 21 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में केक काटकर खुशियां मनाई गईं. अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शुभ्रा रानी ने केक काटकर सबको स्थापना दिवस पर बधाई दी. उन्होंने आपसी समन्वय और आपसी सहयोग से विकसित अनुमंडल बनाने का आह्वान किया. मौके पर चांडिल के सभी अधिवक्ता और कार्यालय के सहयोगी मौजूद थे. कार्यक्रम में चांडिल डैम में विमान हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विमान को डैम में गिरने की बात प्रशासन तक पहुंचा कर दोनों ने चांडिल अनुमंडल का सजग और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण दिया है. ऐसे जिम्मेदार लोगों के कारण ही क्षेत्र, समाज और देश आगे बढ़ता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/naxalites-conspiracy-failed/">चाईबासा:

नक्सलियों की साजिश नाकाम, दो शक्तिशाली आईईडी बरामद

विमान क्रैश होने की सूचना देने वाले ग्रामीण किए गए सम्मानित

[caption id="attachment_942660" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chandil-Asthapna-Diwas-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मानित करती एसडीओ.[/caption] विमान को चांडिल डैम में क्रैश होते हुए पियालडीह, रसुनिया के रहने वाले तपन मांझी और रुसु मांझी ने स्नान करने के दरम्यान देखा था. दोनों ने इसकी जानकारी पूर्व मुखिया फागुराम माझी के माध्यम से पुलिस-प्रशासन तक पहुंचाया. इसके बाद विमान के दोनों पायलटों का शव और बाद में विमान को डैम के अंदर से बरामद किया गया. पायलटों के शव और विमान को खोजने में चांडिल स्वर्णरेखा बांध विस्थापित मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष सरदीप लायक ने अहम भूमिका निभायी थी. अनुमंडल स्थापना दिवस पर अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने सरदीप लायक, पूर्व मुखिया फागुराम माझी, तपन मांझी और रुसु मांझी को शॉल ओढ़ाकर और आंवला का पौधा देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-dr-goswami-welcomed-the-newly-appointed-mandal-president-of-bjp-barshol-mandal/">Baharagoda

: डॉ गोस्वामी ने भाजपा बड़शोल मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया

21 वर्ष बाद भी पूर्ण अनुमंडल नहीं बना

चांडिल अनुमंडल 21 वर्ष बाद भी पूर्ण अनुमंडल नहीं बन पाया है. स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच चर्चा थी कि आखिर चांडिल अनुमंडल को पूर्ण अनुमंडल कब बनाया जाएगा. चांडिल अनुमंडल में कोषागार और जेल नहीं है. कोषागार और जेल नहीं रहने से सरायकेला पर ही निर्भर रहना पड़ता है. अनुमंडल बनने के बाद जो सुविधाएं लोगों को मिलनी चाहिए वो अब तक नहीं मिल रही हैं. यहां अनुमंडलीय अस्पताल दशकों से अधूरा पड़ा है. अनुमंडल में स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, पेयजल, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. अनुमंडल कार्यालय में स्वीकृत पद के अनुसार अब तक पदाधिकारी और कर्मचारियों की पदस्थापना भी नहीं हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही