Search

 
 
 

Chandil : केंद्र सरकार का बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं का बजट, बनेगा नया व मजबूत भारत

 
Chandil (Dilip Kumar) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया आम बजट देश के गांव, गरीब, किसान और युवाओं को लाभांवित करने वाला बजट है. किसान, ग्रामीण, युवा व मिहलाओं के विकास के साथ कृषि विकास, रोजगार, मानव संसाधान का विकास, शहरी विकास, ऊर्जा, उद्योगों के विकास समेत अन्य सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया गया है. इस बजट में सभी सेक्टर को ध्यान में रखकर उसके विकास के लिए योजना तैयार की गई है. उक्त बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने कही. शनिवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बजट पेश किया गया. यह बजट देश को तरक्की की राह पर अग्रसर करेगा और देशवासियों को नया और मजबूत भारत देखने को मिलेगा. बजट आने वाली पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगा. ये पीठ दिखाने वाला नहीं, दुनिया के सामने हाथ फैलाने वाला भारत नहीं बल्कि दुनिका के सामने दहाड़ने वाला भारत बनेगा. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-change-resolution-of-jbkss-on-mahasabha-9/">Chandil

: जेबीकेएसएस का बदलाव संकल्प महासभा 9 को

रक्षा के क्षेत्र भारत 70% आत्मनिर्मर बन गया है

उन्होंने कहा कि रक्षा बजट को छह लाख 22 हजार करोड़ कर देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि पहले हम रक्षा संसाधनों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते है. अब भारत रक्षा के क्षेत्र में 70 प्रतिशत तक आत्मनिर्भर बन गया है. अब हम दूसरे देशों को रक्षा संसाधान बेच रहे हैं. ग्रामीण विकास के लिए दो सौ 66 करोड़ रुपये बजट में समाहित किया गया है. गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाली नि:शुल्क अनाज वितरण को 2031 तक बढ़ा दिया गया है. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए एक करोड़ घरों में सोलर प्लेट लगाने का निर्णय लिया गया है. इसके माध्यम से 300 यूनिट मुफ्त बिजली दिया जाएगा. मुद्रा लोन योजना की राशि को दोगुणा करते हुए इसे 20 लाख किया गया है. पांच उद्योग को चिन्हित कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की योजना हे. युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है. बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रावधान किये गये हैं. कामकाजी महिलाओं के छात्रावास और शिशू गृह के निर्माण पर सरकार योजना बना रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-youth-caught-with-97-bags-of-brown-sugar/">Jamshedpur

: 97 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ मानगो का युवक धराया

घुसपैठिए पर सजग होने की जरूरत

देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए के मामले पर सभी को सजग होने की जरूरत है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा करने चांडिल पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए झारखंड़ को अपना चारागाह बना रहे है. उनकी नजर राज्य के जमीन, रोजगार और सत्ता पर टिकी हुई है. इस पर लगाम नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता पर घुसपेठियों का राज होगा. झारखंड़ के शहरों में बांग्लादेशी मजदूर कम मजदूरी पर मिल जाएंगे. कम मजदूरी लेकर वे स्थानीय मजदूरों का हक मार रहे हैं. वहीं क्षेत्र में आने के बाद वे मिली भगत से अवैध रूप से और नकली पहचान पत्र बनाकर जमीन हड़प रहे हैं. धीरे-धीरे राजनीति में कदम रखकर सत्ता हथियाने की ओर आगे बढ़ते जा रहे हैं. घुसपेठियों पर अगर लगातम नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में जिला परिषद से लेकर विधायक सांसद तक उन्हीं का राज होगा. इस पर सरकार के साथ आम लोगों काे भी गहन विचार करने की जरूरत है. राज्य में पशु तस्करी की जांच नहीं करने का आदेश दिया जाता है. ऐसे में राज्य किस दिशा में जा रहा है इस पर मंथन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपेठियों की नजर राज्य की बेटियों से शादी कर उनकी संपत्ति पर अधिकार करना और सत्ता हथियाना बन गया है. भाजपा इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चला रही है. आने वाले समय में जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो घुसपैठ पर सख्त रवैया अपनाकर इसे रोका जाएगा और उचित कार्रवाई किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही