Search

 
 
 

चांडिल : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के केंद्रीय प्रवक्ता ने पद से दिया इस्तीफा

 
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के केंद्रीय प्रवक्ता अनूप महतो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी. अपने बयान में अनूप महतो ने कहा कि अब मंच द्वारा लिए गए निर्णय व आंदोलन में उनकी भागीदारी नहीं रहेगी. अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि मंच अब व्यक्ति विशेष का बनकर रह गया है. गठन के बाद से विस्थापितों का आंदोलन चल रहा है. इस दौरान मंच को मिले सहयोग राशि का हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है. किसी एक व्यक्ति द्वारा मंच की बागडोर अपने हाथों में रखना विस्थापितों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-seized-sand-laden-tractor-from-kokcho-driver-arrested/">तांतनगर

: कोकचो से पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार

राजभवन तक किया जाएगा पदयात्रा

अनूप महतो ने कहा कि कुछ लोग अपने व्यक्तिगत स्वार्थ और निजी खर्च को पूरा करने के लिए विस्थापितों के सपने एवं भावनाओं से खेल रहे हैं. वे ऐसा नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे विस्थापितों के भावनाओं का साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते. अनूप महतो ने कहा कि चांडिल बांध के विस्थापितों की मांग जायज है, जिसे केवल और केवल संवैधानिक ढंग से ही हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है. बहुत जल्द चांडिल डैम के विस्थापित क्षेत्र के 116 ग्राम सभा व ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जन सुनवाई का कार्यक्रम किया जाना है. इसके बाद चांडिल से राजभवन तक पदयात्रा एवं जन सभा किया जाएगा. इसकी तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही