Chandil: चांडिल अनुमंडल सभागार में बुधवार को चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र से कोरोना महामारी में मृत लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि का प्रमाण पत्र दिया गया. इस दौरान 13 मृतकों के परिजनों को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो व अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने मुआवजा राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-lock-of-radhakrishna-temple-in-bagbera-was-neither-broken-nor-opened-yet-lord-krishnas-crown-was-stolen/">जमशेदपुर
: बागबेड़ा में राधाकृष्ण मंदिर का न ताला टूटा न खुला, फिर भी भगवान कृष्ण की चांदी का मुकुट चोरी
: स्वास्थ्य केंद्र की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 43 एएनएम को मिली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी [wpse_comments_template]
: बागबेड़ा में राधाकृष्ण मंदिर का न ताला टूटा न खुला, फिर भी भगवान कृष्ण की चांदी का मुकुट चोरी
प्रमाण पत्र देते समय भावुक हो गईं विधायक
मुआवजा राशि का प्रमाण पत्र देते समय विधायक सविता महतो भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि जिंदगी की कोई कीमत नहीं हो सकती. इस मौके पर चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने बताया कि अनुमंडल के चारों प्रखंडों में जिनकी भी मृत्यु कोरोना से हुई है उनके परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है. इस अवसर पर चांडिल सीओ प्रणब अम्बष्ट, ईचागढ़ सीओ भोलाशंकर महतो, गुरुचरण किस्कु आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-43-anms-got-electronic-scooty-for-excellent-performance-of-health-center/">चाईबासा: स्वास्थ्य केंद्र की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 43 एएनएम को मिली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी [wpse_comments_template]
Leave a Comment