Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ग्राम शिक्षा समिति की बैठक में अध्यक्ष, संयोजिका एवं रसोइया बदले गये

Chandil : चांडिल प्रखंड स्थित नव प्राथमिक विद्यालय काहड़ेबेड़ा में ग्राम शिक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संयोजिका और रसोईया का चयन किया गया. ग्राम शिक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पुराने संयोजिका और रसोईया को बदलने का फैसला लिया गया. रिखिता महतो को नई संयोजिका तथा सविता कर्मकार को रसोईया बनाया गया तथा बुद्धेश्वर महतो को नये शिक्षक के तौर पर चयन किया गया. ग्राम शिक्षा सिमित ने विद्यालय प्रबंधन समिति के पुराने अध्यक्ष का नाम बैंक खाते से हटाकर नये अध्यक्ष का नाम बैंक खाता से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया. [caption id="attachment_348083" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-20122-07-04-at-2.19-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> मध्याह्न भोजन का लुत्फ उठाते बच्चे[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-patient-missing-in-mgm-hospital-family-members-upset/">जमशेदपुर:

एमजीएम अस्पताल में इलाजरत रोगी लापता, परिजन परेशान
अध्यक्ष, संयोजिका, रसोईया को बदलने के बाद सोमवार से प्रभारी बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात के उपस्थिति में मध्याह्न भोजन की शुरुआत की गई. बता दें कि विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्राम शिक्षा समिति के आपसी मतभेद के कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन लम्बे समय से बंद था. जिसके कारण विद्यालय में छात्रों की उपस्थित नहीं हो रही थी. इस मौके पर पूर्व मुखिया बादल उरांव, पंचायत समिति सदस्य छुटुलाल महतो, संजय कुमार महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही