Search

 
 
 

Chandil : चांडिल को नहीं मिल रहा अनुमंडल की सभी सुविधाओं का लाभ

 
Chandil (Dilip Kumar) : अनुमंडल बार एसोसिएशन चांडिल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्थानीय सांसद संजय सेठ को पत्र लिखा है. अनुमंडल पदाधिकारी के मार्फत भेजे गए पत्र में एसोसिएशन ने चांडिल को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए कमियों को दूर करने की मांग की है. पत्र में अनुमंडल बार एसोसिएशन ने कहा कि 2003 में चांडिल को अनुमंडल का दर्जा दिया गया, लेकिन लंबे समय के बाद भी लोगों को अनुमंडल की सभी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. अब भी लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए सरायकेला पर ही निर्भर रहना पड़ता है. चांडिल अनुमंडल में ना कोषागार है और ना जेल. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-efforts-to-make-all-the-lamps-of-the-district-high-tech-started-ghatshila-lamp-got-computer/">Ghatshila

: जिले के सभी लैंपस को हाईटेक बनाने की कवायद शुरू, घाटशिला लैंपस को मिला कम्प्यूटर

विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की

अनुमंडल बार एसोसिएशन ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक बार भवन का निर्माण करने, अनुमंडल कार्यालय आने वाले लोगों के लिए यात्री पड़ाव बनाने, अनुमंडल कार्यालय परिसर में वाहनों के पार्किंग के लिए एक सेड का निर्माण करने और चांडिल अनुमंडल में कोषागार व जेल बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की है. एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने कहा कि अनुमंडल बनने लंबे समय के बाद भी लोगों को अनुमंडल की सभी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में ठोस पहल करने की जरूरत है ताकि लोगों को अनुमंडल की सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके. बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय सहायक को पत्र सौंपा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही