Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बिजली की आंखमिचौली से चांडिलवासी बेहाल

Advertisement
Advertisement
Chandil : चिलचिलाती धूप-गर्मी और बिजली की आंखमिचौली से चांडिल के लोग काफी परेशान है.  गर्मी के आगाज के साथ ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई थी. दिन पर दिन बिजली की खराब स्तिथि के करण चांडिल वासियों का जीना मुहाल हो गया है. चांडिल बाजार समिति के सचिव संजय चौधरी ने कहा कि घर के बाहर धुप में ऊमस भरी गर्मी से परेशान और घर में बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी की वजह से स्कूल से घर पहुंचते ही बच्चे पस्त हो जा रहें  है. संजय चौधरी ने कहा की बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से पुरे चांड़िल अनुमंडल की बिजली वयवस्था चरमरा गई है. जिसके कारण चांडिल क्षेत्र के वयव्साय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं. दिनभर तो किसी तरह कट जाता है. लेकिन रात में बिजली कटने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-small-and-micro-entrepreneurs-have-orders-but-no-electricity-so-production-disrupted/">आदित्यपुर

: लघु व सूक्ष्म उद्यमियों के पास ऑर्डर तो है लेकिन बिजली नहीं, इसलिए उत्पादन बाधित

जल संकट उत्पन्न हो गया है

ऊमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रतजगा करने को विवश है. बिजली विभाग रात 10 से 11 बजे बिजली काट देती है और सुबह 4 से 5 बजे बिजली देती है. समिति के सचिव संजय चौधरी ने कहा बिजली के आने-जाने से लोगों के सामने पानी की समस्या आ पड़ी है.  जल संकट उत्पन्न हो गया है. बिजली विभाग जल्द से जल्द  बिजली की आंखमिचौली की समस्या का निराकरण करे अन्यथा चांडिल वासी जनांदोलन करने को बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही