Search

 
 
 

चांडिल : 8 से 11 अगस्त तक बंद रहेगा चांडिल सिंहभूम कॉलेज

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का एकमात्र डिग्री कॉलेज सिंहभूम कॉलेज चांडिल 8 से 11 अगस्त तक बंद रहेगा. पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी, विश्व आदिवासी दिवस, मुहर्रम और रक्षा बंधन त्योहार के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय ने आठ से 11 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है. इसके मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने नोटिस जारी कर कॉलेज में छुट्टी रहने की जानकारी दी है. प्राचार्या डॉ. बीएन प्रसाद ने नोटिस जारी कर कहा कि चार दिनों के अवकाश के दौरान कॉलेज में पठन-पाठन के अलावा कार्यालय भी बंद रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cash-and-mobile-theft-from-three-houses-of-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची के तीन घरों से नकदी व मोबाइल की चोरी

14 तक नामांकन के लिए निकाला गया था नोटिस

सिंहभूम काॅलेज चांडिल में इंटरमीडिएट कला संकाय का सीट फुल हो गया था. कॉलेज के इंटरमीडिएट कला संकाय में 512 सीट हैं. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश विद्यार्थियों का नामांकन नहीं होने और विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से इंटरमीडिएट कला संकाय में सीट बढ़ाने की मांग की थी. इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद ने नोटिस जारी कर कॉलेज में दो युनिट यानि 256 सीट बढ़ाने की जानकारी देते हुए 14 अगस्त तक नामांकन लेने की जानकारी दी थी. अब कॉलेज में 11 अगस्त तक चार दिनों की छुट्टी होने पर नामांकन के लिए विद्यार्थियों को परेशानी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही