Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बदला मौसम का मिजाज, बादल छाने से मिली गर्मी से राहत

Chandil (Dilip Kumar)तीखी धूप और गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला, जिसके बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की. शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई. इस दौरान हवा भी तेज चली. तेज हवा बहने और आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली. शुक्रवार को चांडिल क्षेत्र का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले चांडिल का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. अप्रैल माह में ही चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान थे. इसके कारण स्कूल का भी समय बदल दिया गया है. इसे भी पढ़ें : निर्भया">https://lagatar.in/the-brutality-was-done-by-picking-up-nirbhaya-near-the-house-police-caught-5-murderers/">निर्भया

को घर के पास से ही उठाकर की थी दरिंदगी, 5 कातिलों को पुलिस ने पकड़ा

कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों तक इसी प्रकार बदला रहेगा. मौसम पूर्वानुमान में शनिवार की दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद करीब एक सप्ताह तक लोगों को तीखी धूप से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंतिम दिन तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम के करवट लेने के बाद से ही लोगों ने राहत की सांस ली है. शुक्रवार को सूरज की बादलों के साथ लुका-छिपी होती रही. धूप-छांव के बीच वातावरण में उमस बनी रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही