Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : उदाटांड़ में झारखंड विकास परिषद के द्वारा छऊ नृत्य का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chandil : कुकडु प्रखंड के उदाटांड़ गांव में गुरुवार को झारखंड विकास परिषद उदाटांड कुकडु की ओर से छऊ नृत्य मेला का आयोजन किया गया. इसके सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस्ताद गुलाप सिंह मुंडा मातकमडीह ईचागढ़ व सरायकेला-खरसावां द्वारा नाटुवा नाच और उस्ताद जागरू महतो तोरांग, पुरुलिया पश्चिम बंगाल और उस्ताद घसीराम महतो द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. महिषासुर वध, गणेश वंदना, जम्बूवती विवाह, रामलखन आदि प्रसंग की शानदार प्रस्तुति की गई. आस-पास के दर्शकों ने खूब आनंद उठाया. इस अवसर पर दुलमी पंचायत के मुखिया पाहाड़ सिंह मुंडा, अंतरराष्ट्रीय छऊ कलाकार सह झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो, समाजसेवी प्रयाग महतो, बहादुर महतो, उस्ताद मिहिरलाल महतो, झारखंड विकास परिषद के सचिव हेमंत कुमार महतो, अध्यक्ष फणिभूषन महतो आदि उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/CHANDIL-CHHAU-NRITY-1-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mla-savita-mahto-gave-financial-support-to-the-families-of-fire-victims-in-chatarma-village/">चांडिल

: चातरमा गांव में आग पीड़ित परिवारों को विधायक सविता महतो ने दिया आर्थिक सहयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही