Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बाना गांव में चैत संक्रांति पर छऊ नृत्य का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chandil :  नीमडीह प्रखंड के बाना गांव में चड़क पूजा के अवसर पर चैत संक्रांति पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. छऊ नृत्य देखने के लिए बाना, पितकी रावताड़ा, चांडिल स्टेशन बस्ती, लेंगडीह, रासुनिया, सुकसारी, लायाडीह, लुपुंगडीह आदि गांव के ग्रामीण पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में माथा टेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-forest-department-team-stopped-poachers-who-entered-rajabasa-forest/">चाकुलिया

: राजाबासा जंगल में घुसे शिकारियों को वन विभाग की टीम ने रोका

शिव-दुर्गा महिमा की कहानी को दिखाया गया

छऊ नृत्य के माध्यम से गणेश बंदना, शिव-दुर्गा महिमा, महिषासुर वध, जनक राजा की कहानी आदि को दिखाया गया. मालूम हो कि प्राचीन कालीन बाना शिव मंदिर में चैत सक्रांति के मौके पर चड़क पूजा का आयोजन किया जाता है. साथ ही जागरण रात्रि को छऊ नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन होता है. इस अवसर पर मुखिया जयदेव सिंह सरदार, कल्याण सिंह सरदार, निखिल महतो, भोला सिंह सरदार, रंजीत महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : वाराणसी">https://lagatar.in/varanasi-district-court-appointed-commissioner-visit-kashi-vishwanath-temple-gyanvapi-masjid-on-19th/">वाराणसी

जिला कोर्ट ने कमिश्नर नियुक्त किया, 19 को काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद का दौरा करने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही