Search

 
 
 

Chandil : ईचागढ़ में छऊ झूमर उत्सव, कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मोहा मन

 
Dilip Kumar Chandil : मानभूम सांस्कृतिक समिति की ओर से ईचागढ़ प्रखंड के चोगा आदरडीह स्थित कला केंद्र परिसर में शुक्रवार को छऊ झूमर उत्सव का आयोजन किया गया. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. उत्सव का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख दीपक कुमार साव, इंटर कॉलेज तिरूलडीह के अध्यक्ष उमाकांत महतो ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर कॉलेज के प्रो हृदय रंजन महतो, ठाकुर दास महतो व झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो विशेष रूप से उपस्थित थे. सबसे पहले उस्ताद जगन्नाथ महतो व उनके दल ने पारंपरिक झूमर संगीत की प्रस्तुति से लोगों की परंपरा व पुरानी यादों को ताजा कर दिया. इसके बाद राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 के विजेता उस्ताद बलराम महतो व साथियों ने मानभूम छऊ नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया. रामनाथ महतो व टीम ने तारका सुर वध पर छऊ नृत्य पेश कर रोमांचित कर दिया. साइमनी महतो व दल ने पाता झूमर की प्रस्तुति दी. सुनीता महतो ने महिषासुर वध पर छऊ नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी. प्रभात कुमार महतो ने महाभारत युद्ध पर छऊ नृत्य पेश किया. इस मौके पर समिति ने अतिथियों व कला दलों के अगुवाओं को प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मुखिया नयन सिंह मुंडा, कमला कांत महतो, प्रो पुलकेशर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : कैंसर">https://lagatar.in/there-is-a-need-not-to-be-afraid-of-cancer-but-to-fight-it-dr-gunjesh/">कैंसर

से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत हैः डॉ गुंजेश
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही