Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डिजिटल लेनदेन के लिए प्रमुख ने किया सक्षम केंद्र का उद्घाटन

Chandil (Dilip Kumar)जेएसएलपीएस के तत्वावधान में वित्तीय समावेशन परामर्श एवं सहायता केंद्र यानी सक्षम केंद्र के माध्यम से डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसको लेकर सोमवार को चांडिल प्रखंड के चिलगु कलस्टर और आसनबनी पंचायत के टुईलुंग सखी भवन में सक्षम केंद्र का उद्घाटन किया गया. सक्षम केंद्र का उदघाटन चांडिल प्रखंड की प्रमुख अमला मुर्मू ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत के डिजिटल ग्रामीण परिवार के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तहत यह सकारात्मक पहल है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-herd-of-22-elephants-including-a-child-reached-the-dam-returned-to-the-forest-after-doing-water-sports/">चांडिल

: डैम पहुंचा बच्चा समेत 22 हाथियों का झुंड, जल क्रिड़ा करने के बाद वापस लौटे जंगल

ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

इस दौरान प्रमुख ने समूह से जुड़ी सखी मंडल की महिला और ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता व डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि सक्षम केंद्र के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले हर एक परिवार को इसकी सुविधा मिलेगी. बीमा, पेंशन, बैंक सहित अन्य कई विषयों की जानकारी दी, जिसकी सुबिधा अब ग्रामीणों को सक्षम केंद्र में मिलेगी. इससे गांव व पंचायत स्तर पर ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगी. इस अवसर पर बीसी कर्मिला किस्कू, किरण महतो, आईपी कुमुदिनी उरांव, सीएलएफ अध्यक्ष सुष्मिता टुडू, सचिव पिंकी उरांव, पीआरपी सुमित्रा कुमारी, सीसी सुदर्शन मिंज, पानो हेम्ब्रम, सुनीता हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही