Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डिजिटल लेनदेन के लिए प्रमुख ने किया सक्षम केंद्र का उद्घाटन

Chandil (Dilip Kumar) : चौका क्लस्टर ऑफिस चावलीबासा में वित्तीय समावेशन और डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए बुधवार को सक्षम सेंटर का उद्घाटन किया गया. सक्षम केंद्र का उद्घाटन चांडिल की प्रमुख अमला मुर्मू और चावलीबासा पंचायत की ममता हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया. विदित हो कि जेएसएलपीएस के तत्वावधान में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर स्तर पर सक्षम केंद्र खोला जा रहा है. इस अवसर पर जेंडर सीआरपी सीमा देवी, रीना महतो, बीसी सखी हिमानी महतो, बनुश्री महतो, एफएल सीआरपी सेविका महतो, आलोबंती देवी, चौका संकुल के पदाधिकारी व सीसी जयशंकर प्रमाणिक एवं पीआरपी समेत सभी सक्रिय महिला उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-state-youth-boxing-championship-in-noamundi-from-may-25/">किरीबुरू

: नोवामुंडी में स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 25 मई से

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ : प्रमुख

सक्षम केंद्र का उद्घाटन करने के बाद चांडिल प्रमुख अमला मुर्मू ने समूह से जुड़ी सखी मंडल की महिलाओं और ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता और डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी दी, प्रमुख ने कहा कि सक्षम केंद्र के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले हर एक परिवार को इसकी सुविधा मिलेगी. बीमा, पेंशन, बैंक सहित अन्य कई विषयों की जानकारी दी. जिसकी सुविधा अब ग्रामीणों को सक्षम केंद्र के माध्यम से मिलेगी. उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल भारत के तहत डिजिटल ग्रामीण परिवार के लिए सकारात्मक पहल है. इससे गांव व पंचायत स्तर पर ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-state-youth-boxing-championship-in-noamundi-from-may-25/">किरीबुरू

: नोवामुंडी में स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 25 मई से
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही