Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : प्रमुख ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण, समस्याओं की ली जानकारी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड प्रमुख अमला मुर्मू ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चांडिल का निरीक्षण कर पठन-पाठन समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान प्रमुख विभिन्न कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं से रूबरू हुई और उनसे पठन-पाठन और रहने के दौरान होने वाली समस्याओं और अन्य परेशानियों की जानकारी ली. उन्होंने आइसीटी लैब का भी निरीक्षण किया, जहां छात्राओं को स्पेशल कंप्यूटर तकनीक का क्लास करवा जाता है. वहां की व्यवस्था से प्रमुख काफी प्रभावित हुई और अपने स्तर से बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए हरकदम पर साथ देने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-members-of-the-worship-committee-will-hold-a-meeting-on-february-8-regarding-mahashivaratri/">लातेहार:

महाशिवरात्रि को लेकर पूजा कमेटी के सदस्य 8 फरवरी को करेंगे बैठक

वार्डन ने दी नामांकन की जानकारी

इस दरम्यान विद्यालय की वार्डन ने प्रमुख को सत्र 2023-24 में होने वाले नामांकन से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नामांकन के इच्छुक और मापदंड पूरा करने वाले लोग 15 फरवरी तक उक्त सत्र के लिए नामांकन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वार्डन ने प्रमुख से विद्यालय में कक्षा नौवीं व दसवीं में सोसल साइंस और 11वीं12वीं में इतिहास के शिक्षक की कमी होने की जानकारी दी. इसके साथ ही वार्डन ने बरसात के दिनों में विद्यालय परिसर में जल जमाव होने की जानकारी देते हुए जल निकासी के लिए नाली बनवाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-main-basis-of-the-rural-economy-is-the-flora-found-in-the-forest/">चाईबासा

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है जंगल में पाई जाने वाली वनस्पतियां
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही