Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शादी समारोह में शामिल होने सपरिवार ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Chandil (Dilip Kumar)मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने अपने ननिहाल चांडिल प्रखंड के धादकीडीह पहुंचे. ननिहाल में मंगलवार को मामा लखीचरण किस्कू के छोटे बेटे धरम किस्कू की शादी का रिसेप्शन पार्टी था. धरम किस्कू की शादी सोमवार को हुई थी. मंगलवार को दोपहर बाद पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन, पुत्रवधु व बच्चे भी धादकीडीह पहुंचे. उनके आने के करीब एक घंटे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सड़क मार्ग से अपने ननिहाल पहुंचे. ननिहाल पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chandil-CM-Gard.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-matriculation-result-of-saraswati-shishu-vidya-mandir-ichdashol-was-100-percent/">बहरागोड़ा

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (ईचड़ाशोल) का मैट्रिक रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

पारंपरिक ढंग से हुआ स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chandil-CM-Parijan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> धादकीडीह पहुंचने पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री बारी-बारी से मामा-मामी और परिवार के अन्य स्वजनों से मिले और सभी से उनकी कुशलता की जानकारी ली. मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के लोगों ने नव दंपत्ती को आशीर्वाद दिया और सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दी. शादी के रिसेप्शन पार्टी में विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री के भाई सह विधायक बंसत सोरेन, मुख्यमंत्री की भाभी सह विधायक सीता सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार समेत बड़ी संख्या में मेहमान, झामुमो नेता-कार्यकर्ता और ईस्ट मित्र पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-congratulated-jack-boards-state-topper-shreya-songiri-wished-for-a-bright-future/">जमशेदपुर

: जैक बोर्ड की स्टेट टॉपर श्रेया सोनगिरी को डीसी ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना की

आम लोगों से भी मिले मुख्यमंत्री

ननिहाल आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम लोगों से भी मुलाकात किए. इस दौरान कई लोगों से समस्याओं से संबंधित मांग पत्र उन्हें सौंपा. सभी से बात करते हुए उन्होंने लोगों उनकी समस्याओं पर बात की और समाधान करने का आश्वासन दिया. ननिहाल में परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने चल रहे रिसेप्शन पार्टी में गए और लोगों से बात की. मेहमानों के साथ उन्होंने एकसाथ बैठकर भोजन भी किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही