Search

 
 
 

Chandil : ननिहाल में मना मुख्यमंत्री हेमंत का 49वां जन्मदिन

 
Chandil (Dilip Kumar) : राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के ननिहाल में धूमधाम के साथ उनका 49वां जन्मदिन मनाया गया. चांडिल के रूचाप स्थित मामा गुरुचरण किस्कू के आवास किस्कू भवन में शनिवार को केक काटकर व स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-कलम बांटकर जन्मदिन मनाया गया. मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कू ने केक काटा और उपस्थित सभी लोगों के बीच वितरण किया. इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-educational-institutions-without-finance-will-get-more-than-75-percent-grant/">Ghatshila

: वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को मिलेगा 75 प्रतिशत से अधिक अनुदान
मौके पर कार्यकर्ता व समर्थकों के बीच केक व मिठाई बांटी गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा में हुआ था. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, सुधीर किस्कू, जिला संयुक्त सचिव धर्मु गोप, झामुमो चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, झामुमो मिडिया प्रभारी सह झाछामो का जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, ईचागढ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अभय यादव, झामुमो नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, राजु किस्कू, संतोष किस्कू, बैधनाथ टुडू, स्वपन आदित्यदेव, दीनबंधु महतो, गुलाप मार्डी, रामनाथ मांझी, सोमाय टुडू, अजय टुडू, टिंकू, आशीष मंडल समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-75th-van-mahotsav-celebrated-in-hadimara-village-of-sonuva/">Chakradharpur

:  सोनुवा के हाड़ीमारा गांव में मना 75वां वन महोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही