Search

 
 
 

चांडिल : बेहतर प्रदर्शन करने पर चिलगु और खूंटी की सहिया दीदी हुई सम्मानित

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सरकारी चिकित्सा व्यवस्था लचर क्यों ना हो, यहां कागज पर ही अस्पताल चल रहा है, अनुमंडल बनने के एक दशक बीत जाने के बाद भी लोगों को अनुमंडल अस्पताल की सुविधा भले ही नहीं मिल रही हो, लेकिन चांडिल प्रखंड क्षेत्र की सहिया अपने काम के प्रति पूरी तरह से सचेत और सजग हैं. इसी का नतीजा है कि चांडिल प्रखंड के उरमाल की सहिया दीदी मनिका देवी के काम की तारिफ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-election-process-of-student-union-in-kolhan-university-will-start-in-the-last-week-of-september/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में छात्रसंघ की चुनाव प्रक्रिया सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगी शुरू

प्रधानमंत्री ने हौसला बढ़ाया

सहिया दीदी मनिका देवी से प्रधानमंत्री मिले और उनका हौसला भी बढ़ाया. इसी हौसले की बदौलत चांडिल प्रखंड क्षेत्र की अन्य सहिया दीदी भी लोगों को सरकारी योजनाओं की सुविधा देने के लिए बेहतर काम कर रही हैं. सरायकेला-खरसवां जिले में पुरुष नसबंदी में चांडिल प्रखंड के चिलगु की सहिया दीदी भवानी गोराई और पीपीआईयूसीडी में चांडिल प्रखंड के खूंटी की सहिया दीदी राधारानी मार्डी का प्रदर्शन सबसे अच्छा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-same-brand-of-beer-is-being-sold-at-many-places-including-kiriburu-guava-noamundi/">चाईबासा

: किरीबुरु, गुवा, नोवामुंडी समेत कई स्थानों पर एक ही ब्रांड के बियर की हो रही बिक्री

दोनों सहिया दीदी की उपलब्धि पर दी गई बधाई 

जिले में बेहतर काम करने वाली चिलगु की सहिया दीदी भवानी गोराई और खूंटी की सहिया दीदी राधारानी मार्डी को जिला मुख्यालय सरायकेला में सम्मानित किया गया. इसके साथ ही चिलगु व खूंटी के सीएचओ और एएनएम के कार्यो की भी तारीफ की और उन्हें उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयाेजित कार्यक्रम में दोनों सहिया दीदी को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही