Search

 
 
 

चांडिल : चौका व तिरुलडीह पुलिस ने लोगों को किया डायन कुप्रथा के प्रति जागरूक

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बुधवार को चौका और तिरुलडीह पुलिस ने क्षेत्र में डायन कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान जगह-जगह लोगों को डायन-बिसाही के नाम पर घट रही घटना और इसको लेकर समाज में पड़ रहे असर की जानकारी दी गई. चौका पुलिस ने चौका मोड़ में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों के बीच पंपलेट का वितरण किया. वहीं तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुदा, तिरुलडीह समेत अन्य गांवों में पुलिस ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों को डायन कुप्रथा की जानकारी देते हुए इसके प्रति जागरूक किया. [caption id="attachment_626173" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/03-chandil-3_93.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चौका मोड़ में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-was-held-in-kashidih-high-school-regarding-the-formation-of-student-parliament/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल में छात्र संसद के गठन को लेकर हुआ चुनाव

सभ्य समाज के निर्माण में निभाएं भागीदारी

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप और तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि डायन कुप्रथा समाज पर कलंक है. डायन-बिसाही के नाम पर माता-बहनों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट तो किया ही जाता रहा है, यहां तक की हत्या भी कर दी जाती है. ऐसा सभ्य समाज में नहीं होना चाहिए. डायन कुप्रथा समाज में बहुत बड़ा अभिशाप और बीमारी है. सभी लोगों को एकजुट होकर इस कुप्रथा को अपने समाज से पूरी तरह से समाप्त करने और एक सभ्य, विकसीत व संपन्न समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए. पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही