Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल में साल दर साल बढ़ती अफीम की गैर कानूनी खेती के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. नशे की गैर कानूनी खेती के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गुरुवार को पुलिस ने नशे की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान करीब 15 एकड़ में की गई अफीम की फसल को नष्ट किया गया. चौका थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने सुदूरवर्ती हेंसाकोचा और आसपास के जंगल-झाड़ी क्षेत्र में किए गए अफीम की खेती नष्ट की. वहीं ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अबतक 40 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की जा चुकी है. पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अबतक 73 एकड़ क्षेत्र में अफीम की गैर कानूनी फसल को नष्ट किया जा चुका है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-state-general-secretary-pradeep-verma-was-warmly-welcomed-by-the-bjp/">चांडिल

: प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

अबतक 33 एकड़ में नष्ट की जा चुकी फसल

चौका थाना क्षेत्र में अबतक पुलिस ने 33 एकड़ में अफीम की अवैध रूप से की गई फसल को नष्ट किया है. एक के बाद एक मामला सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि चौका थाना क्षेत्र में भी बड़ी तादाद में अफीम की खेती की गई है. इसके पहले पुलिस ने सात फरवरी को कांकीबेडा और धादकीडीह गांव के आस-पास के जंगली इलाके में करीब 18 एकड़ में अवैध रूप से की गई अफीम के खेती को नष्ट किया था. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-manager-of-it-site-accused-of-misbehaving-with-women-workers-fir-lodged/">आदित्यपुर

: आईटी साइंट के पूर्व मैनेजर पर लगा महिलाकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

गैर कानूनी रूप से हो रही अफीम व पोस्ता की खेती

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हेंसाकोचा के आसपास जंगली क्षेत्रों में गैर कानूनी रूप से अफीम, पोस्ता की खेती की गई. सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस बल के साथ उन्होंने अभियान चलाकर गैर कानूनी खेती को नष्ट किया. उन्होंने बताया कि अफीम की खेती करने वाले और इसको संरक्षण देने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. सभी दोषियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही