Search

चांडिल : तिरुलडीह रेलवे स्टेशन पर चला सफाई अभियान

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया. तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में सुइसा के आरपीएफ ओसी रघुवीर सिंह, तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार, एसआई अशोक मिंज, हरदेव पासवान, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, जल सहिया, आगनवाड़ी सेविका समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. श्रमदान, संग्रहण व पृथक्कीकरण अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में श्रमदान कर पूरे परिसर को साफ किया गया. अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई. इसे भी पढ़ें : प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-said-karnatakas-bjp-government-looted-1-5-lakh-crores-why-didnt-the-almighty-prime-minister-see-the-loot/">प्रियंका

गांधी ने कहा, कर्नाटक की भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ की लूट की, सर्वशक्तिमान प्रधानमंत्री को लूट नजर क्यों नहीं आयी?

निकलेगी स्वच्छता रैली व होगा रात्रि चौपाल

इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर जल संरक्षण, एकल प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध, ठोस एवं तरल कचड़ा प्रबंधन, पौधारोशण, जल गुणवत्ता और जल संरक्षण पर जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रैली निकाली जाएगी. गुरुवार को रैली निकालने के बाद रात्रि चौपाल लगाकर चर्चा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस दौरान घर-घर प्लास्टिक कचरा का संग्रहण करने के साथ लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी. यह कार्यक्रम सभी जगह पंचायत स्तर पर किया जाना है. कार्यक्रम में ग्राम जल एवं स्वच्ठता समिति के सभी सदस्य, ग्राम स्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधि, स्वच्छाग्राही, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को शामिल रहना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp