Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : असामाजिक तत्वों ने फाड़ा सीएम का पोस्टर, झामुमो ने की शिकायत

Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड सरकार की ओर से चांडिल बाजार में बिजली बिल माफी योजना से संबंधित पोस्टर लगाया गया था. पोस्टर के माध्यम से सरकार लोगों तक इस योजना से संबंधित जानकारी पहुंचा रही थी. वहीं चांडिल थाना के महज कुछ दूरी पर लगाए गए इस पोस्टर को कुछ असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया है. पोस्टर में लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसको लेकर झामुमो ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है. झामुमो ने कहा है कि इस प्रकार की हरकत ओछी मानसिकता का परिचय देती है. झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम ने कहा कि घटिया मानसिकता वाले लोगों ने पोस्टर फाड़ने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-weather-took-a-turn-after-noon-it-rained-in-the-evening/">चांडिल

: दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, शाम में हुई बारिश

जिला सचिव ने की लिखित शिकायत

इस संबंध में झामुमो ने जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी ने चांडिल थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि चांडिल बाजार में एनएच 32 पर झारखंड सरकार के बिजली बिल माफी योजना का प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर लगाया गया था. आम जनता तक योजना की जानकारी पहुंचाने वाले पोस्टरों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोटो भी लगा था, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया है. यह घोर चिंता का विषय है. उन्होंने थाना प्रभारी से असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही