Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लदा ट्रक, चालक घायल

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के पास रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर शनिवार को कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक कोयला लेकर रामगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था. दुर्घटना में ट्रक का चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मिलन चौक भेज दिया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जाता है कि कोयले से लदा ट्रक एक बाइक सवार और कार को बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गया. गनीमत रहा कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी. वहीं ट्रक पलटने से कोयला चारों ओर बिखर गया. बता दें कि सड़क के बन जाने के बाद रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर काफी तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना घटती है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-deadly-attack-on-couple-with-sharp-weapon-in-mutual-dispute/">चांडिल

: आपसी विवाद में धारदार हथियार से दंपती पर जानलेवा हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही