Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कांदरबेड़ा में यात्री ऑटो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत, ऑटो सवार एक यात्री की मौत, चार घायल

Chandil : चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा एचपी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार रात एक यात्री ऑटो और तेज रफ्तार ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में ऑटो में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से एक युवक की मृत्यु अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. 

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-bhimrao-ambedkars-132nd-birth-anniversary-celebrated-at-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

ऑटो में सवार आठ यात्री में से चार हुए घायल

[caption id="attachment_608852" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230415_002324.gif"

alt="" width="600" height="400" /> घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजते स्थानीय लोग[/caption]

मिली जानकारी के अनुसार कांदरबेड़ा एचपी पेट्रोल पंप के पास एक यात्री ऑटो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में ऑटो में सवार आठ यात्रियों में से चार यात्री घायल हो गए. आनन-फानन में कुछ लोगों ने सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया. इधर, 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले जाने के क्रम में एक यात्री ने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cultural-program-will-be-held-at-bengal-club-on-april-16-on-poila-boishakh/">जमशेदपुर

: पोइला बोइशाख पर 16 अप्रैल को बंगाल क्लब में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

हाथी खेड़ा मंदिर से वापसी के क्रम में हुई दुर्घटना

बताया जाता है कि पैसेंजर ऑटो में सवार सभी लोग गम्हरिया के बोलाईडीह के रहने वाले थे और ये सभी हाथी खेदा मंदिर गए थे. वहां से वापसी के क्रम में इनकी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी शेखर गांगुली और व परशुराम महतो मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की. दुर्घटना के बाद जब लोग घायलों को अस्पताल भेजने में व्यस्त थे, तभी मौका पाकर ऑटो का चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही