Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : खड़े ट्रेलर और बाइक में टक्कर, दो जख्मी

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना अंतर्गत दिरलौंग के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल भेज दिया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. दोनों घायलों की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के आगसिया निवासी सुषेन महली और रवनी महली के रूप में किया गया है. दोनों एक बाइक से अपने घर से चौका की ओर जा रहे थे, इसी क्रम में दुर्घटना घटी. इसे भी पढ़ें :होली">https://lagatar.in/japanese-girl-victim-of-misbehavior-on-holi-went-to-bangladesh-told-why-the-video-was-removed/">होली

पर हुई बदसलूकी की शिकार जापानी युवती बांग्लादेश गयी, बताया, क्यों हटाया वीडियो, दूतावास से शिकायत नहीं की

एंबुलेंस खराब, पुलिस वाहन से भेजे गए घायल

[caption id="attachment_577180" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/12-chandil-ghayal-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> दुर्घटना में घायल सुषेन महली.[/caption] चौका थाना को विधायक सविता महतो की ओर से सौंपा गया एंबुलेंस पिछले कई दिनों से खराब है. एंबुलेंस खराब रहने के कारण सड़क दुर्घटना के घायलों को इसका लाभ नहीं मिल सका. ऐसे में पुलिस ने अपने वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा. दिरलौंग स्थित यश पेट्रोल पंप के समीप एक खड़ी टेलर में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार बाइक चालक नशे की हालत में था. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-unabated-transportation-of-illegal-stone-laden-vehicles-continues/">साहिबगंज

: अवैध पत्थर लदे वाहनों का बेरोकटोक परिवहन जारी

परेशानी का सबब बन रहे है सड़क किनारे खड़े वाहन

सड़क किनारे खड़े वाहन राहगीरों के लिए समस्या बनते जा रहे है. पेट्रोल पंप और होटलों के सामने सड़क पर वाहन खड़े कर देने से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एनएच किनारे स्थित कई होटलों में वाहन पार्किंग करने के लिए प्रर्याप्त जगह नहीं है. ऐसे में वाहन चालक सड़क से सटाकर अपनी वाहन खड़ी करते हैं. सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन को होटल संचालकों को पार्किंग के लिए प्रर्याप्त जगह सुनिश्चित कराने और सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालकों को जागरूक करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sahara-agent-denied-womans-allegation-filed-counter-case/">आदित्यपुर

: सहारा एजेंट ने महिला के आरोप को नकारा, किया काउंटर केस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही