Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: एनएच 33 पर पोड़का काटीन के पास डाला टाटा मैजिक व टेम्पू में टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल

Advertisement
Advertisement
Chandil: चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर पोड़का काटीन के समीप डाला टाटा मैजिक और टेम्पू में टक्कर हो गई. जिससे दोनों वाहन पलट गए. टेम्पू सड़क के नीचे पलट गया. मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब हुई इस दुर्घटना में दोनों वाहन में सवार लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पर चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे. युवा नेता आकाश महतो तथा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल लाया गया. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-broke-the-boring-and-shed-of-dhyan-foundations-gaushala/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों ने ध्यान फाउंडेशन की गौशाला की बोरिंग और शेड को तोड़ा

ओवरटेक करते समय दोनों वाहन में टक्कर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिये जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहन रांची की ओर से जमशेदपुर की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान ओवरटेक करते समय दोनों वाहन में टक्कर हो गई. जिसमें दोनों वाहन पलट गए. डाला टाटा मैजिक में सवार होकर मजदूर ईचागढ़ के टीकर गांव से ढलाई का काम कर लौट रहे थे. टेम्पू में सवार लोग शादी में शामिल होने के लिये जा रहे थे. इसे भी पढ़ें: बोले">https://lagatar.in/said-election-strategist-prashant-kishor-congress-does-not-improve-itself-will-drown-us-too-will-never-work-with-this-party/">बोले

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, कांग्रेस खुद नहीं सुधरती, हमको भी डुबा देगी, इस पार्टी के साथ कभी भी काम नहीं करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही