Search

 
 
 

चांडिल : डिवाइडर से टकराया कमांडर जीप, एक गंभीर, चार जख्मी

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के चौका में फ्लाई ओवर शुरू होने वाले स्थान पर डिवाइडर से टकराकर एक कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में कमांडर जीप पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य जख्मी हुए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति समेत दो अन्य जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचा. जानकारी के अनुसार कमांडर जीप पर चौका थाना क्षेत्र के हेंसाकोचा व आसपास स्थित गांव के ग्रामीण सवार थे. सभी छाता मेला घोडानेगी गए थे, वापसी के क्रम में चौका में दुर्घटना घटी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-resolution-cctv-camera-will-be-installed-in-birsa-munda-cricket-stadium/">चाईबासा

: बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में लगेगा हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरा
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हेंसाकोचा के निकट डुंगरीडीह का रहने वाला सोमा बताया जा रहा है. कमांडर जीप में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे. चौका में जहां से फ्लाई ओवर का सर्विस रोड अलग होता है, उस स्थान पर लाइट नहीं जलती है. किसी प्रकार का निशान या जानकारी नहीं रहने के कारण आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटना घटती रहती है. सोमवार को भी कमांडर चालक सर्विस रोड को ठीक से देखा नहीं पाया और डिवाइडर से टकरा गया. डिवाइडर से टकराने के कारण वाहन से उसका नियंत्रण खो गया. इस दौरान जोर का झटका लगने से कमांडर के ऊपर सवार लोग नीचे गिर कर जख्मी हो गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही