Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शहादत दिवस पर समिति ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77वें शहादत दिवस पर चांडिल डैम नौका विहार स्थल में चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गांधीजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समिति के सचिव श्यामल मार्डी ने कहा कि वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-team-will-reach-cm-residence-on-wednesday-at-1-pm-to-interrogate-cm-hemant-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी टीम बुधवार को एक बजे पहुंचेगी सीएम आवास
वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक थे. उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी. जिसने भारत सहित पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण गोप, बासुदेव आदित्यदेव, कालु अंसारी, किरण वीर, गौरी राजवाड़, बहादुर रजक, अंबिका महतो, गोम्हा हांसदा, ईश्वर गोप, ठाकुरदास गोप, उपवन गोप समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-application-in-sadar-police-station-regarding-missing-daughters-brother-in-law/">कोडरमा

: बेटी के देवर की गुमशुदगी को लेकर सदर थाना में आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही