Search

 
 
 

चांडिल : रघुनाथ महतो की मूर्ति स्थापना के लिए 24 को झिमड़ी में बनेगी कमेटी

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी चौराहे में क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति स्थापित की जाएगी. इसके लिए मूर्ति स्थापना समिति झिमड़ी के तत्वावधान में समिति के संयोजक प्रभात कुमार महतो की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में आसपास के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए. मौके पर कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को भव्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो का छह फीट का आदमकद मूर्ति झिमड़ी स्थित सोनाडुंगरी में स्थापित किया जाएगा. कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन के लिए एक कमेटी का गठन 24 फरवरी रविवार को किया जाएगा. इसकी तैयारी कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-woman-absconds-with-2-lockets-of-6-gram-gold-from-mukesh-jewelers-and-sons/">आदित्यपुर

: मुकेश ज्वेलर्स एंड संस से 6 ग्राम सोने का 2 लॉकेट लेकर महिला फरार

लोटा-कीता से निकाली जाएगी कलश यात्रा

कार्यक्रम के तीन दिन पूर्व 81 कलश यात्रियों का समूह सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लोटा-कीता शहीद स्थल से झिमड़ी के लिए रवाना होगी. सभी मिट्टी कलश यात्रियों का भव्य स्वागत मिलन चौक, तिरुलडीह, कुकड़ु एवं सिरुम आदि जगहों पर व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड आदि जगहों से देशभक्त लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम के लिए नेतृत्व का जिम्मेदारी कोल्हान प्रमंडल के सक्रिय सदस्यों को दिया गया. बैठक में समिति के केंद्रीय निर्देशक गुणधाम मुतरुआर, पंचायत समिति पद्मलोचन महतो, विजय महतो, गुहीराम महतो, बासुदेव महतो, भूधर प्रामाणिक, मंगलचंद्र भद्रेश्वर, कृष्णपद, दामोदर, गणेश, मधुसूदन, पल्टू महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-complaint-case-against-former-cm-hemant-soren/">रांचीः

पूर्व CM हेमंत सोरेन के खिलाफ कंप्लेंट केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही