Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ग्रामीण सड़क पर चलता है कंपनी का मालवाहक वाहन, तालाबनुमा गड्ढे बने

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित बड़ामटांड़ से सिंगाती होते हुए मिरुडीह में चौका-पातकुम सड़क को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क इन दिनों खस्ताहाल में है. सड़क पर बने तालाबनुमा गड्ढे राहगीरों के परेशानी का सबब बना हुआ है. आए दिन सड़क पर दुर्घटना घटती रहती है, लोग घायल होते रहते हैं. बीते दस दिन पहले से बडाम बांध में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर घुस गया था, जो उसी अवस्था में है. इस संबंध में ग्राम पंचायत चावलीबासा के पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि सह गौरडीह के ग्राम प्रधान राजशेखर गांगुली ने बताया कि यह औद्योगिक क्षेत्र नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में चार औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित है. जिससे सरकार को मोटी रकम राजस्व में रूप में प्राप्त होता है. इस सड़क पर औद्योगिक प्रतिष्ठान का 40 से 50 टन वजन वाले वाहन भी चलता है, जिससे सड़क पर जगह-जगह तालाबनुम गड्ढा हो गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-woman-dies-due-to-snake-bite/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से महिला की मौत

जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से लगाई गुहार बेनतीजा

राजशेखर गांगुली ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण 18 वर्ष पूर्व हुआ था. लंबा समय बीतने के कारण सड़क दयनीय स्थिति में पहुंच गया है. सड़क के इन निर्माण के लिए पूर्व में स्थानीय प्रशासन के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त, विधायक, सांसद और सरकार के मुख्यमंत्री तक को आवेदन दिया गया था, लेकिन ग्रामीणों के आवेदन पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि विकास की बात करने वाले जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बताए कि एनएच के किनारे अगर ऐसी स्थिति है तो सुदूरवर्ती ग्रामांचलों में विकास की क्या स्थिति होगी. उक्त सड़क कहीं से भी देखने से पक्की नजर नहीं आती है. उन्होंने बरसात के इस मौसम में ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सरकार से उक्त सड़क का निर्माण जल्द करने की गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही