Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कम राशन वितरण करने की शिकायत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में तीन गांवों के ग्रामीण कार्डधारियों ने कम राशन मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया और मांग पत्र सौंपा. मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे चांडिल प्रखंड के भादुडीह, हमसादा और कारनीडीह के कार्डधारियों ने बताया कि दो बार अंगूठा लगाने पर एक माह का राशन दिया जा रहा है. दूसरे माह का राशन मांगने पर डीलर पिछले बार का राशन नहीं मिलने की बात कहता है. कार्डधारियों ने बताया कि तीनों गांव के कार्डधारियों को हमसादा के राशन डीलर सुधीर हांसदा राशन देते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को भी दो बार अंगूठे का निशान लगवाकर एक बार का राशन दिया गया है. कम राशन मिलने के बाद कार्डधारी मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इससे संबंधित मांगपत्र सौंपा. वहीं पत्र की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी व उपायुक्त को भी दिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-workers-under-the-leadership-of-state-secretary-submitted-memorandum-to-bdo/">घाटशिला

: प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही