Search

चांडिल : आवास निर्माण का लंबित कार्य जून तक पूरा करें लाभुक : जिला समन्वयक

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक हुई. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जिला समन्वयक सत्यवान कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने, भौतिक सत्यापन करने, ससमय लंबित आवासों का निर्माण कार्य पूरा करने, आवास निर्माण में हो रहे समस्याओं समेत कई विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई. मौके पर लाभुकों को मिलने वाली आवास निर्माण के बकाए किश्त को लेकर भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-expressed-gratitude-to-the-sangat-of-jamshedpur-for-the-immense-success-of-the-khalsa-fateh-march/">जमशेदपुर

: खालसा फतेह मार्च के अपार सफलता के लिए सीजीपीसी ने जमशेदपुर की संगत का जताया आभार

बकाया राशि का भुगतान जल्द

बैठक के बाद जिला समन्वयक सत्यवान कुमार ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप पूरे कुकड़ू प्रखंड में 226 लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य लंबित है, जिसे जून 2023 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं 125 लाभुकों का आवास निर्माण कार्य का द्वितीय किश्त भुगतान करना बाकी है, जिसका जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा. बैठक में पीएमयू के जिला समन्वयक प्रशिक्षण बसंत कुमार साहू, प्रखंड समन्वयक बाली कुमार सिंह, पंचायत सचिव मलय सामड, पंचायत सचिव देव चरण गोप, कंप्यूटर ऑपरेटर गीता कुमारी समेत पंचायत स्वयं सेवक एवं पीएम आवास योजना से जुड़े कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp