Search

चांडिल : जयदा मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक महायज्ञ का समापन

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड स्थित जयदा शिव मंदिर के ब्रह्मलीन महंत नागा सन्यासी ब्रह्मानंद सरस्वती उर्फ जयदा बाबा उर्फ ओडिया बाबा के पुण्य स्मृति में शुक्रवार को भंडारा का आयोजन किया गया. इसके लिए मंदिर में परिसर में दो दिनों से रुद्राभिषेक महायज्ञ कराया जा रहा था. शुक्रवार को रुद्राभिषेक महायज्ञ का पूर्णाहुति दिया गया. प्रतिवर्ष 25 मई को जयदा बाबा के ब्रह्मलीन दिवस पर रुद्राभिषेक महायज्ञ और भंडारा का आयोजन किया जाता है. इस वार्षिक आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त और ब्रह्मलीन महंत के अनुयायी मंदिर पहुंचते थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-recovered-the-kidnapped-minor-with-the-intention-of-marriage/">आदित्यपुर

: शादी की नीयत से अगवा नाबालिग को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का लगा तांता

ब्रह्मलीन दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत ब्रह्मानंद सरस्वती को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आतुर दिखे. कतारबद्ध होकर भक्तों ने अपने गुरु को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर लोगों ने पूर्णाहुति के अवसर पर आहुति भी दी. ब्रह्मलीन दिवस पर आयोजित वार्षिक भंडारा में दूरदराज से आए बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. कार्यक्रम की अगुवाई जायदा मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती ने की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//